भारत ने पाकिस्तान को टी-20 विश्वकप मैच में हराया, देश में एक दिन पहले ही मनेगी दीपावली
ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी-20 विश्वकप में आखिरी बॉल तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर भारत ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पाकिस्तान ने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये जिसे भारत ने छह विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। भारत ने जैसे ही जीत के लिए आखिरी रन बनाया वैसे ही देश भर में पटाखे चलने शुरू हो गये। यद्यपि आज छोटी दीपावली है और दीपावली के लिए भरपूर तैयारियां रहती हैं लेकिन भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद लोगों ने दीपावली की तरह ही पटाखे जलाने शुरू कर दिये। चारो ओर भारत माता की जय के नारे गूंजने लग गये।
What's Your Reaction?