जयपुरः नाहरगढ़ की पहाड़ी और जंगलों में लगी आग..पौन घंटे में पाया गया काबू
<p><em>जयपुर में नाहरगढ़ की पहाड़ियों में शाम करीब सवा आठ बजे आग लग गयी। अचानक लगी इस आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहा किसी जान और बड़े माल के नुकसान जानकारी नहीं है।</em></p> <iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/o5FevqdESHc?si=yxRqXqFsCkNSr57w" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe> <p> </p>
जयपुर के प्नसिद्ध नाहरगढ़ के और जयगढ़ किले की ओर जाने वाले रास्ते में पहा़डियां और जंगल हैं। इस जंगल में रात्रि करीब सवा आठ बजे आग लग गयी। शुरुआत में स्थामीय लोगों की मदद से इस पर काबू पाने की कोशिश की गयी और बाद में वनकर्मियों के प्रयासों से इस पर काबू पा लिया गया। डीएफओ एसस कटियार ने न्यूजठिकाना को बताया कि उन्हें कुछ मिनटों के बाद ही आग लगने की सूचना मिल गयी थी और विभाग की ओर से इस आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिये गये थे।
कटियार ने बताया कि करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया और फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारण क्या रहे, इस बारे में सोमवार को सुबह ही पता चल सकेगा। फिलहाल इतनी ही जानकारी है कि यह जमीनी आग थी और इसके विकराल होने से पूर्व ही इस पर काबू पा लिया गया।
What's Your Reaction?