धारचूला में बन रहे पुल से होते हुए अब अपने वाहनों से जल्द जा सकेंगे नेपाल
उत्तराखंड की सीमा नेपाल से लगती है। यहां का पिथौरागढ़ जिला नेपाल का वो सीमावर्ती इलाका है जहां पर दोनों देशों की संस्कृति मिलती है। सीमा पर रहने वाले लोग परस्पर एक-दूसरे देश पर निर्भर हैं, चाहे व्यापार हो या यहां दखे जाने वाले रोटी-बेटी के संबंध होंष दोनों देशों के नागरिक यहां बेरोकटोक आते-जाते रहते हैं।
नेपाल से लगे उत्तराखण्ड के धारचूला शहर के छारछूम में काली नदी पर दो लेन वाले मोटर पुल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इस पुल के बन जाने से दोनों देशों के लोग अपने वाहनों से सरलता से इधर से उधर आवाजाही कर सकेंगे।
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान के अनुसार लगभग 37 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल बनाया जाना है। पुल के के महत्व को देखते हुए कार्यदायी संस्था को समय से इसका कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि यह मोटर पुल इन इलाकों में विकास का उदाहरण बनेगा।
उन्होंने कहा कि मोटर पुल बनने से यहां के इलाकों में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और यहां के सीमावर्ती गांव भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाएंगे। यह पुल बनने को लेकर भारत और नेपाल के लोगों में काफी खुशी का माहौल है।
What's Your Reaction?