शाहरुख खान की ‘जवान’ देखने गए सिनेमाघरों में लोगों को मिलेगा खास तोहफा! 

<p><em><strong>जवान का 7 सितंबर को रिलीज होने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए शाहरुख खान ने आस्क एसआरके में नई डिटेल शेयर की है।</strong></em></p>

शाहरुख खान की ‘जवान’ देखने गए सिनेमाघरों में लोगों को मिलेगा खास तोहफा! 
28-08-2023 - 08:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जवान कब रिलीज होगी? जवान का ट्रेलर कब आएगा? जवान कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करेगी? जवान की एडवांस बुकिंग कितनी है? ऐसे सवालों के जवाब शाहरुख खान के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन किंग खान आस्क एसआरके के जरिए फैंस के कुछ सवालों के जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक फैन ने जवान में शाहरुख खान द्वारा पहने गए मास्क के बारे में एक सवाल पूछा, जिसके जवाब ने फैंस को एक तोहफा दे दिया है। वहीं इसे जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है और वह रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। 
‘जवान’ का नया पोस्टर कर देगा हैरान
बीते दिन शाहरुख खान ने एक बार फिर सवाल और जवाब का सिलसिला शुरू किया, जिसमें फैंस ने ढेरों सवाल किए। इसी बीच एक यूजर ने जवान में किंग खान के मास्क लगे हुए एक लुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, सर ये मास्क कहां मिलेगा। प्लीज हमे बताइए। इस पर शाहरुख खान के कमेंट में लिखा, मैं बताऊंगा, मेरी मार्केटिंग टीम ये मास्क बनाएगी और फिल्म देखने आने वाले लोगों को देगी!! गुड आइडिया। शुक्रिया जवान। 
पर्सनल लाइफ के सवाल पर ली चुटकी
जवान के अलावा फैंस ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े भी सवाल पूछे। दरअसल, एक यूजर ने सवाल किया, ‘सर बीवी के साथ प्लान किया है जवान देखने के लिए, लेकिन हर बार वो देर करवा देती है, ‘पठान के टाइम में भी लेट करवा दिया...कुछ टिप्स दीजिए ना कि जल्दी टाइम में पर जवान देख पाएं।’ इस पर शाहरुख खान ने जवाब में लिखा, ‘दोस्तों, अब वाइफ से जुड़ी परेशानियां सुलझाने वाले सवाल नहीं करेंगे!! प्लीज!! मुझसे मेरी नहीं संभलती, तुम अपनी परेशानियां भी मुझ पर डाल रहे हो!!! सभी वाइफ्स प्लीज बिना स्ट्रेस के ‘जवान’ के लिए जाएं।’ शाहरुख खान की जवान 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है, जिसमें नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियमणि भी किंग खान के साथ अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।