न्याय में रिकाॅर्ड: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में 20,77,010 प्रकरणों का निस्तारण 

<p><em><strong>राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय बीरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।</strong></em></p>

न्याय में रिकाॅर्ड: राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में 20,77,010 प्रकरणों का निस्तारण 
13-11-2022 - 10:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर व जयपुर सहित राजस्थान प्रदेश के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों, अधिकरणों, आयोगों, उपभोक्ता मंचों, राजस्व न्यायालयों में आयोजित चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में एक ही दिन में 20,77,010 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण किया गया ।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य सचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, मुख्य पीठ, जोधपुर में माननीय न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अध्यक्ष, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति विजय विश्नोई द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ  न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय बीरेन्द्र कुमार द्वारा किया गया। 

सदस्य सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के उपलक्ष्य में राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं जयपुर में आयोजित कार्यक्रमों में माननीय न्यायाधिपतिगण व सेवानिवृत्त माननीय न्यायाधिपतिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय, सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अतिरिक्त महाधिवक्तागण, रजिस्ट्री एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण, राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं विद्वान अधिवक्तागण, स्टाफ मेम्बर्स, के साथ-साथ पक्षकारान एवं विधि के विद्यार्थीगण भी उपस्थित रहे।
इन मामलों का हुआ निपटारा
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटिगेशन मामलों के तहत धन वसूली के प्रकरण, टेलीफोन, बिजली व पानी के बिल, फसल बीमा, मोटर वाहन एवं घातक दुर्घटना के मामले, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिये चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों के साथ-साथ नागरिक एवं सरकार या उसके किसी विभाग, उपक्रम के मध्य सभी प्रकार के विवादों को भी रखा गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।