19 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का आईपीओ ! 22 नवंबर को ओपन होगा टाटा टेक्नोलॉजीज का इश्यू, 5 दिसंबर को मार्केट में लिस्ट होंगे शेयर

<p><em><strong>टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ 22 नवंबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, जिसके लिए कंपनी 6.08 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेगी।</strong></em></p>

19 साल बाद आ रहा टाटा ग्रुप का आईपीओ ! 22 नवंबर को ओपन होगा टाटा टेक्नोलॉजीज का इश्यू, 5 दिसंबर को मार्केट में लिस्ट होंगे शेयर
15-11-2023 - 11:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है। टाटा ग्रुप करीब 19 साल बाद कोई आईपीओ लेकर आ रहा है। इससे पहले साल 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज  का आईपीओ आया था। चार महीने पहले कंपनी को आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ने मंजूरी दी थी।

5 दिसंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे कंपनी के शेयर
रिटेल निवेशक इस आईपीओ के लिए 24 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। 5 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
जल्द आईपीओ का प्राइस बैंड जारी करेगी कंपनी
टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अभी आईपीओ का प्राइस बैंड और लॉट लाइज के बारे में जानकारी नहीं दी है। जल्द ही कंपनी इसके बारे में जानकारी देगी, जिसके बाद ही मिनिमम और मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।
35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
कंपनी के आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व है।
ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी
टाटा टेक्नोलॉजीज एक ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज कंपनी है। यह ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स और उनके टियर-1 सप्लायर्स को प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टर्नकी सॉल्यूशंस ऑफर करती है।
टाटा टेक्नोलॉजीज में कुल 11,081 कर्मचारी
टाटा टेक्नोलॉजीज के सीईओ वारेन हैरिस हैं। कंपनी में टोटल 11,081 कर्मचारी (10,161 फुल-टाइम और 920 कॉन्ट्रैक्टेड) काम करते हैं। कंपनी के भारत में पुणे (हेडक्वार्टर), गुड़गांव, बेंगलुरु, ठाणे और चेन्नई सहित उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 18 ग्लोबल डिलीवरी सेंटर हैं।
टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की टोटल 74 फीसदी हिस्सेदारी
टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स की टोटल 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। अल्फा टीसी होल्डिंग्स की 7.26 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड की 3.63 फीसदी हिस्सेदारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।