वाराणसी में गंगा के तेवर से बढ़ी टेंशन, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
NULL
वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी समेत जिले तमाम अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सैलानियों के आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं घाटों पर आरती को सांकेतिक रूप से जारी रखने को कहा गया है। यहां हर घंटे में 2 सेंटिमीटर की रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ रहा है। हालात चिंताजनक होते दिख रहे हैं ऐसे में अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। गंगा में नावों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
What's Your Reaction?