भीगी बिल्ली बना डॉन लॉरेंस बिश्नोई पुलिस के सामने उगलने लगा राज

<p><em><strong>राजस्थान में रंगदारी और अन्य मामलों में वांछित कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान लाया गया है। फायरिंग मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया। सोशल मीडिया पर खुद को डाॅन की तरह पेश&nbsp;करने वाले लाॅरेंस को राजस्थान पुलिस ने एक सामान्य बदमाश की तरह ही खातिरदारी की। खाकी वर्दीघारियों से&nbsp;घिरा लाॅरेंस यहां सीधासादा बना दिखा।</strong></em></p>

भीगी बिल्ली बना डॉन लॉरेंस बिश्नोई पुलिस के सामने उगलने लगा राज
17-02-2023 - 11:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही वह खुद को अपराध की दुनिया का बेताज बादशाह मानता होगा लेकिन जयपुर पुलिस की पूछताछ के दौरान वह जांच अधिकारियों के सवालों के जवाब तपाक से दे रहा है। बुधवार रात को जयपुर लाने के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों ने लॉरेंस से पूछताछ शुरू कर दी। चूंकि लॉरेंस जेल में रहते हुए अपने गुर्गों के जरिए वसूली कर रहा था। ऐसे में पुलिस सबसे पहले उससे गुर्गों के बारे में जानकारी जुटा रही है। गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लॉरेंस को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने लॉरेंस को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस ने अपने कई गुर्गों के नाम और पता पुलिस को बता दिए हैं। उनके वर्तमान ठिकानों के बारे में जानकारी ली गई है। पुलिस की एक टीम लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की धरपकड़ के लिए रवाना हो गई है।
कई कारोबारियों को मिली थी धमकियां
जयपुर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा तीन कारोबारियों को धमकियां दी जा चुकी है। गुर्गे रोहित गोदारा के जरिए हरमाड़ा थाना क्षेत्र के एक कारोबारी से 5 करोड़ रूपए मांगे गए थे। यह प्रकरण हरमाड़ा थाने में दर्ज है। आदर्श नगर इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को भी कॉल करके करोड़ों रूपए की रंगदारी मांगी गई। जनवरी 2023 में दुर्गापुरा स्थित जी क्लब के मालिक अक्षय गुरनानी को पहले वाट्सअप वॉइस कॉल करके 5 करोड़ रूपए की रंगदारी मांगी गई। बाद में, इंटरनेट के जरिए कॉल करके 2 करोड़ रूपए मांगे गए। रूपए नहीं देने पर 28 जनवरी की रात को खौफ पैदा करने के लिए जी क्लब पर फायरिंग की गई।
लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म करने की तैयारी में पुलिस
राजस्थान पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई की गैंग का खौफ पूरी तरह खत्म करने की तैयारी कर ली है। अभी तक लॉरेंस जेल में रहते हुए गैंग को संचालित करता रहा है लेकिन अब पुलिस ने सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए चलाए जा रहे नेटवर्क को खत्म करने जा रही है। पुलिस की टेक्नीकल एक्सपर्ट टीम इंटरनेट के जरिए चलाए जा रहे पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है। रितिक बॉक्सर सहित कई गुर्गों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बनाए गए अकाउंट बंद करा दिए गए हैं। पुलिस ऐसा इलाज करना चाह रही है जिससे कि लॉरेंस का खेल ही खत्म हो जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।