पैसा वसूल हैं ये वेब सीरीज और फिल्में... वीकेंड का मजा होगा दोगुना

<p><em><strong>अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है। महीने के अंत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ धांसू फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं, जिन्हें देखकर आप अपना वीकेंड बना सकते हैं।</strong></em></p>

पैसा वसूल हैं ये वेब सीरीज और फिल्में... वीकेंड का मजा होगा दोगुना
29-10-2023 - 12:23 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अक्टूबर का ये हफ्ता ओटीटी फैंस के लिए कई फिल्में और सीरीज लेकर आया है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई हॉरर-थ्रिलर से क्राइम फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। जानते हैं इस वीकेंड आप व्ज्ज् प्लेटफॉर्म पर कौन सी सीरीज या फिल्म देखकर अपना दिन एंटरटेनिंग बना सकते हैं। 
एस्पिरेंट्स 2
ओटीटी की सबसे हिट सीरीज ‘एस्पिरेंट्स 2’ अपने दूसरे सीजन के धमाकेदार वापसी कर चुकी है। सीरीज यूपीएससी की दुनिया पर आधारित है। सीरीज की कहानी देखकर समझा जा सकता है कि यूपीएससी का एग्जाम क्लीयर करने के लिए छात्र किन मुश्किलों का सामना करते हैं। ‘एस्पिरेंट्स 2’ का नया सीजन 25 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है। 
मास्टर पीस
सीरीज 25 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, जो एक फैमिली ड्रामा है। ये सीरीज मलयाली और हिंदी भाषा में देखी जा सकती है। शो में रेन्जी पणिक्कर, माला पार्वती और शांति कृष्णा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। अगर वीकेंड पर कुछ पारिवारिक देखने का मन है, तो सीरीज आपके लिए बेस्ट है। 
दुरंगा 2
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘दुरंगा 2’ 24 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है। गुलशन देवैया, दृष्टि धामी और अमित साध जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से सीरीज की कहानी दमदार बनाते दिखे। अगर इस हफ्ते कुछ नया और अलग देखने का मन है, तो सीरीज आपके लिए बेस्ट है। 
चंद्रमुखी 2
एक ओर कंगना रनौत फिल्म ‘तेजस’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, जो 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर 26 अक्टूबर को कंगना रनौत और राघव लॉरेंस की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई। ‘चंद्रमुखी 2’ तमिल फिल्म हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
कास्टअवे दिवा
इन दिनों यूथ में कोरियन ड्रामा सीरीज का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अगर आप भी कोरियन मूवीज के शौकीन हैं, कास्टअवे दिवा बिना दो बार सोचे देखी जा सकती है। 28 अक्टूबर को सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। ये सीरीज एक लड़की की कहानी है, जो अपने दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।