कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया हुई संपन्न, सोनिया, मनमोहन, राहुल प्रियंका समेत कई नेताओं ने डाले वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया हुई संपन्न, सोनिया, मनमोहन, राहुल प्रियंका समेत कई नेताओं ने डाले वोट
18-10-2022 - 08:50 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाला।  सोनिया गांधी,मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया तो वही राहुल गांधी ने कर्नाटक के बेल्लारी में ' भारत जोड़ो यात्रा ' से संबंधित कंटेनर वाले विश्राम शिविर में बने मतदान केंद्र पर वोट डाला उनके साथ वहां उम्र लगभग 40 नेताओं ने भी मतदान किया जो उनके साथ इस यात्रा में भारत यात्री हैं ।
पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उसके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, विवेक तंखा और कई अन्य लोगों ने मतदान किया। पार्टी की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने मीडिया से कहा कि चुनाव की प्रक्रिया पूरी स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी रही है और वह इस से संतुष्ट हैं। मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह लंबे समय से इंतजार कर रही थी।
मतदान वाले दिन कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। थरूर ने ट्वीट किया," मलिकार्जुन खरगे से आज सुबह बात की और उन्हें शुभकामनाएं दी तथा उनके प्रति सम्मान और कांग्रेस की सफलता के प्रति दोनों के साझा समर्पण को व्यक्त किया।" खरगे ने ट्वीट कर कहा," शशि थरूर जी को मेरी शुभकामनाएं !आज उनसे बात की हम दोनों कांग्रेस की मजबूती के लिए लड़ रहे हैं ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए पहले से मजबूत और बेहतर राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।
 कांग्रेस के 9000 से अधिक निर्वाचक मंडल के सदस्य पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करने के पात्र थे । मुख्यालय लगभग 8 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है अध्यक्ष पद के लिए हुए हैं अध्यक्ष पद का चुनाव हो रहा है। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी। थरूर ने निर्वाचको से बदलाव अपनाने का आह्वान करते हुए कहा था कि जिन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं, उनमें पार्टी के मूल्यों में कोई बदलाव नहीं होगा। केवल लक्ष्य पाने के तरीकों में बदलाव आएगा । वही खड़गे ने रविवार को कहा कि अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार को सहयोग और सलाह लेने में कोई झिझक नहीं होगी, क्योंकि उस परिवार में काफी संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में योगदान दिया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।