संयुक्त राष्ट्र में गोलान हाइट्स पर इजरायल के खिलाफ प्रस्ताव आया, भारत सहित 91 देशों ने किया समर्थन

<p><em><strong>भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव का समर्थन किया है। इस प्रस्ताव में सीरिया के समर्थन की बात कही गई है।</strong></em></p>

संयुक्त राष्ट्र में गोलान हाइट्स पर इजरायल के खिलाफ प्रस्ताव आया, भारत सहित 91 देशों ने किया समर्थन
01-12-2023 - 11:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि सीरिया के गोलान हाइट्स से इजरायल अपना कब्जा हटा ले। खास बात है कि भारत ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। वहीं 8 देशों ने इसके विरोध में वोट किया। 62 देश वोटिंग से दूर रहे। बता दें कि यह वह क्षेत्र है, जिसे यहूदी राष्ट्र इजरायल ने 1967 के छह दिवसीय युद्ध में सीरिया से कब्जा लिया था। 
91 देशों ने किया समर्थन 
गोलान हाइट्स को लेकर आए प्रस्ताव पर कुल 91 देशों ने समर्थन किया है। इसमें भारत के अलावा बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, चीन, लेबनान, ईरान, इराक और इंडोनेशिया भी हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, अमेरिका, पलाउ, माइक्रोनेशिया, इजरायल, कनाडा और मार्शल आइलैंड ने इस प्रस्ताव के विरोध में वोट किया। इस प्रस्ताव पर यूक्रेन, जापान, केन्या, पोलैंड, फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया और स्पेन जैसे 62 देशों ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग से दूरी बना ली।
क्या है गोलान हाइट्स?
गोलान हाइट्स पश्चिमी सीरिया का एक पहाड़ी इलाका है। 5 जून 1967 को इजरायल ने इस पर अपना कब्जा कर लिया था। 6 दिनों तक चले इस युद्ध के बाद इलाके में रहने वाले ज्यादातर सीरियाई अरब लोग अपना घर छोड़कर चले गए थे। 1973 में सीरिया ने गोलान हाइट्स पर फिर कब्जे की कोशिश की लेकिन उसे निशाना हाथ लगी। 1974 के बाद से दोनों देशों में युद्ध विराम लागू कर दिया गया है। हालांकि 1981 में इजरायल ने गोलान हाइट्स को अपने क्षेत्र में मिलाने की एकतरफा घोषणा कर दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।