इंडिगो संकट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी? CEO पीटर एल्बर्स पर गिरेगी गाज..! –
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo पर अब केंद्र सरकार कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी एयरलाइन ने करीब 400 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों में भारी अफरा-तफरी और नाराजगी देखी गई। पायलटों, क्रू की उपलब्धता और तकनीकी दिक्कतों के कारण कंपनी का संचालन बुरी तरह प्रभावित..
नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo पर अब केंद्र सरकार कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी एयरलाइन ने करीब 400 उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे यात्रियों में भारी अफरा-तफरी और नाराजगी देखी गई। पायलटों, क्रू की उपलब्धता और तकनीकी दिक्कतों के कारण कंपनी का संचालन बुरी तरह प्रभावित है।
इसी बीच मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को हटाने की मांग की जा सकती है। केंद्र सरकार एयरलाइन के शीर्ष अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई करने के विकल्पों पर विचार कर रही है।
सरकार किन कार्रवाइयों पर विचार कर रही है?
1. CEO और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने की सिफारिश
सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों ने पायलटों के ‘रेस्ट आवर्स’ से जुड़े नियमों को गलत तरीके से लागू किया और संचालन में अव्यवस्था पैदा की, उन पर भी कठोर कार्रवाई हो सकती है।
2. भारी आर्थिक जुर्माना
स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार इंडिगो पर भारी आर्थिक दंड लगाने की तैयारी में भी है।
3. यात्रियों को रिफंड की समय सीमा
केंद्र ने एयरलाइन को निर्देश दिया है कि सभी यात्रियों का रिफंड 7 दिसंबर (रविवार) रात 8 बजे तक हर हाल में पूरा किया जाए।
4. यात्रियों का बैगेज वापस दिलाने के निर्देश
उड़ानों में आए बदलाव और रद्दीकरण के कारण कई यात्रियों का सामान अलग-अलग हवाईअड्डों पर छूट गया। सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी बैगेज जल्द उपलब्ध कराए जाएं।
नागरिक उड्डयन मंत्री की चेतावनी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने साफ किया है कि इंडिगो पर सख्त कार्रवाई तय है।
सरकार ने इस संकट की उच्च-स्तरीय जांच पहले ही शुरू कर दी है।
सरकार ने एयर किराए पर लगाई ‘कैप’
इंडिगो संकट के चलते अन्य एयरलाइंस ने किराए को कई गुना बढ़ा दिया था—कुछ रूट्स पर टिकट ₹50,000 से ₹1 लाख तक पहुंच गए। इसे देखते हुए मंत्रालय ने अपने विशेष अधिकारों का उपयोग करते हुए किराए पर सीमा तय कर दी:
|
दूरी |
अधिकतम किराया |
|
0–500 किमी |
₹7,500 |
|
500–1000 किमी |
₹12,000 |
|
1000–1500 किमी |
₹15,000 |
|
1500 किमी से अधिक |
₹18,000 |
एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी
देश के कई एयरपोर्टों पर यात्रियों में गुस्सा और पीड़ा साफ दिखी। कई लोग रोते-बिलखते नजर आए क्योंकि उनकी यात्रा योजनाएँ, इवेंट, कनेक्टिंग फ्लाइट्स और मेडिकल अपॉइंटमेंट्स सब अचानक रद्द हो गए।
इंडिगो का बयान
कंपनी ने कहा कि वह स्थिति सुधारने में पूरी ताकत लगा रही है। एयरलाइन ने कहा,“IndiGo अपनी नेटवर्क ऑपरेशंस को स्थिर करने, देरी कम करने और ग्राहकों की समस्याओं के समाधान पर पूरी मेहनत कर रही है। आज उड़ान रद्दीकरण की संख्या 850 से नीचे आ गई है और आने वाले दिनों में इसे और घटाया जाएगा।”
What's Your Reaction?