बसपा से अतीक के परिवार का सफाया..! नहीं मिलेगा किसी को भी टिकट, बसपा प्रमुख मायावती ने की घोषणा
<p>नगर निकाय चुनाव की तारीखों का घोषणा होते हे सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गयी हैं। इस बीच सभी की निगाहें प्रयागराज नगर निगम चुनाव पर बसपा के टिकट को लेकर टिकी हुई हैं। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ऐलान किया कि वह निकाय चुनाव में प्रयागराज से मेयर पद के लिए माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को टिकट नहीं देंगी। </p>
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके निकाय चुनाव की घोषणा की और सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि यह चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट पेपर से कराया जाए। उन्होंने कहा कि बसपा इन चुनावों में पूरी तैयारी और दमदारी से लड़ेगी।
अतीक अहमद के परिवार से किसी को टिकट नहीं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने माफिया अतीक अहमद के परिजनों को टिकट देने पर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या के बाद शाइस्ता का नाम केस में सामने आने पर उन्होंने यह फैसला लिया है। हालाँकि कयास लगाए जा रहे थे कि बसपा अतीक अहमद की पत्नी या फिर उसके भाई अशरफ की पत्नी को प्रयागराज के मेयर पद का चुनाव लड़ा सकती है पर मायावती ने टिकट देने से इंकार कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
'पार्टी कानून से ऊपर नहीं'
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी का नाम आते ही व उसके फरार होने पर स्थिति बदल गई है। ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी न अतीक की पत्नी और न ही उनके परिवार के किसी भी सदस्य को मेयर का टिकट देगी।वहीं शाइस्ता के बसपा में रहने के सवाल पर मायावती का कहना था कि इसका फैसला शाइस्ता के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद लिया जाएगा।
गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन का नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही है। शाइस्ता पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। अब शाइस्ता को टिकट न देने का ऐलान होने के बाद सवाल खड़ा होता है कि पार्टी अब किसे वहां से उम्मीदवार बनाएगी।
What's Your Reaction?