राजस्थान में राहुल को लेने पहुंचे दिग्विजय सिंह बोले, शांति, आज से संभालो बारात..! ’, एयरपोर्ट पर लगे ठहाके

<p><em><strong>मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिग्विजय सिंह ने &lsquo;बारात&rsquo; कहा तो कोटा एयरपोर्ट पर मौजूद कांग्रेसी नेताओं ने ठहाके लगाए।&nbsp;</strong></em></p>

राजस्थान में राहुल को लेने पहुंचे दिग्विजय सिंह बोले, शांति,  आज से संभालो बारात..! ’, एयरपोर्ट पर लगे ठहाके
05-12-2022 - 08:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रविवार को राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश से राजस्थान की सीमा झालावाड़ में एंट्री की। यहां उनका उनका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले राहुल गांधी के वेलकम के लिए फ्लाइट से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश आए। सभी नेता कोटा एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए ठहरे थे।
कोटा एयरपोर्ट से सभी लीडर्स कांग्रेस के हेलीकॉप्टर में सवार होकर झालावाड़ के लिए रवाना हुए। जब यह सभी लोग कोटा एयरपोर्ट पर विमान से उतरे तो एयरपोर्ट के लॉज में कुछ देर विश्राम करने पहुंचे थे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को कहा- ‘शांति, आज से बारात संभालो।’ शोरगुल में यह आवाज शांति धारीवाल को साफ सुनवाई नहीं दी। मंत्री शांति धारीवाल ने दोबारा दिग्विजय सिंह से पूछा- ‘क्या कह रहे हैं’, तो दिग्विजय सिंह ने दुबारा कहा, ‘आज से बारात संभालो।’ यह सुनकर मंत्री धारीवाल ने भी पलट कर जवाब दिया, ‘सारी तैयारियां है साहब।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।