रेलवे ने बदल दिए प्रतापगढ़ सहित 3 स्टेशनों के नाम, जानिए अब क्या है नई पहचान

<p><em><strong>प्रतापगढ़ स्टेशन का नया नाम अब मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन हो गया है। इसी के साथ दो अन्य स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं। रेलवे लंबे समय से तीनों स्टेशनों का नाम बदलने की तैयारी कर रहा था। ज्यादा अक्षर उसमें बाधा बन रहे थे। अब सेंटर फार रेलवे इंफाॅर्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने इन सभी स्टेशनों के कोड बदल दिए हैं।</strong></em></p>

रेलवे ने बदल दिए प्रतापगढ़ सहित 3 स्टेशनों के नाम, जानिए अब क्या है नई पहचान
07-10-2023 - 11:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रेलवे ने प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र के तीन स्टेशनों के नाम बदल बदल दिए हैं । अधिक अक्षर होने के कारण इनके नाम बदलने में परेशानी आ रही थी। सेंटर फार रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) ने गुरुवार को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारियों से संपर्क किया था। मंडल की ओर से गृह मंत्रालय को पत्र लिखा गया, इस बीच शुक्रवार को क्रिस ने स्टेशन कोड तय कर दिया है।
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन है नया नाम
अब प्रतापगढ़ नाम बदलकर मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन हो गया है। इसका स्टेशन कोड एमबीडीपी होगा। अंतू का नाम बदलकर मां चंद्रिका देवी धाम अंतू हो गया, इस स्टेशन का कोड एमसीडीए हो गया है। विशनाथगंज का नाम शनिदेव धाम विशनाथगंज हो गया है। इस स्टेशन का कोड एसबीटीजे करने का आदेश जारी हो गया है।
अप्रैल में जारी हुआ था आदेश
भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय के अनु सचिव उन्नी कृष्णन टी ने 10 अप्रैल को प्रतापगढ़ लोकसभा के स्टेशन अंतू, प्रतापगढ़ जंक्शन और बिशनाथगंज का नाम बदलने के आदेश जारी किए थे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि तीनों स्टेशनों के नाम बदलने के आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी कर दिए हैं।
योगी सरकार में बदले गए इन बड़े शहरों के नाम
इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया।
फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया।
झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रखा गया।
सबसे पहले मुगलसराय जंक्शन का बदला था नाम
सबसे पहले मुगलसराय जंक्शन का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया था। इसके बाद मुगलसराय तहसील का नाम भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।