Indian Cricket Team : नया स्पाॅन्सर...अब इस नामी कंपनी के किट में नजर आएगी टीम इंडिया

<p><em><strong>Indian Cricket Team : टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के नए किट स्पॉन्सर का एलान बीसीसीआई की तरफ कर दिया गया है।</strong></em></p>

Indian Cricket Team : नया स्पाॅन्सर...अब इस नामी कंपनी के किट में नजर आएगी टीम इंडिया
23-05-2023 - 07:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिल गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के नए किट स्पॉन्सर का ऐलान बीसीसीआई की तरफ कर दिया गया है। अब टीम इंडिया नए किट में नजर आएगी। किट का स्पॉन्सरशिप एडिडास को मिला है। बीसीसीआई के सचिन जय शाह ने इसका ऐलान किया है।
जय शाह ने दी जनकारी
जय शाह ने ट्वीट किया कि किट प्रायोजक के रूप में एडिडास के साथ बीसीसीआई की साझेदारी की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। हम क्रिकेट के खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दुनिया के प्रमुख स्पोर्ट्स-वियर ब्रांड्स में से एक के साथ साझेदारी करने के साथ ही हम काफी उत्साहित हैं। एडिडास आपका स्वागत है।
फिलहाल किलर जीन्स करती है स्पॉन्सर 
भारतीय टीम का किट स्पॉन्सर फिलहाल किलर जीन्स करती है, जिनका अनुबंध 31 मई को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद एडिडास का लोगो भारतीय टीम की जर्सी पर दिखाई देगा। टीम इंडिया को इसी साल वनडे का वर्ल्ड कप खेलना है। इसमें भी टीम नए अवतार में नजर आएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।