जीत के लिए भारतीय टीम का संघर्ष, चार विकेट आउट हैं और 145 रनों का है लक्ष्य

<p><em>बांग्लादेश<strong> </strong>के विरुद्ध टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच में <strong>&nbsp;</strong>भारतीय टीम को बेस्ट ऑफ लक कहने का समय है। भारतीय टीम संघर्ष कर रही है। उसके लिए जीत का लक्ष्य 145 रनों का है और छह विकेट शेष रह गये हैं।</em></p>

जीत के लिए भारतीय टीम का संघर्ष, चार विकेट आउट हैं और 145 रनों का है लक्ष्य
25-12-2022 - 09:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 विकेट पर 45 रन बनाए थे और 100 रन बनाने का संघर्ष है। क्रीज पर अक्षर पटेल और रात्रि पहली जयदेव उनादकट मौजूद हैं। कप्तान केएल राहुल (KL Rahul)  के बाद चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (Virat Kohli) और शुभमन गिल पवेलियन लौट चुके हैं।

इससे पूर्व बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 227 रन बनाये थे। इसके जवाब मे भारतीय टीम ने पहली पारी में ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की नायाब पारियों की बदौलत 314 रन बनाये। बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 231 रन बना सकी और उसने जीत के लिए भारत के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच जीत चुकी है और दूसरे टेस्ट मैच में जीत के लिए संघर्ष जारी है। भारतीयों के मन में व्यग्रता है कि सुबह के सत्र में भारतीय खिलाड़ी कैसे खेलते हैं। यदि वे इस सत्र में टिक कर खेल गये तो जीत की राह सरल हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।