पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड कर्नाटक और केरल में पढ़ा, अब पाकिस्तान में छिपा है

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले का मास्टरमाइंड शेख सज्जाद गुल, जिसमें 26 आम नागरिकों की हत्या कर दी गई थी, भारत के दक्षिणी राज्यों से लंबे समय तक जुड़ा रहा है..

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड कर्नाटक और केरल में पढ़ा, अब पाकिस्तान में छिपा है
09-05-2025 - 12:37 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

बेंगलुरु। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले का मास्टरमाइंड शेख सज्जाद गुल, जिसमें 26 आम नागरिकों की हत्या कर दी गई थी, भारत के दक्षिणी राज्यों से लंबे समय तक जुड़ा रहा है। इसके बाद वह पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का अहम चेहरा बन गया।

गुल, जिसे सज्जाद अहमद शेख के नाम से भी जाना जाता है, ने श्रीनगर में पढ़ाई की और फिर उच्च शिक्षा के लिए कर्नाटक और केरल गया। उसने बेंगलुरु से एमबीए किया और केरल में लैब तकनीशियन का कोर्स भी पूरा किया। इसके बाद वह कश्मीर लौटा और वहां एक डायग्नोस्टिक लैब खोली, जिसका कथित तौर पर आतंकी नेटवर्क को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने के लिए इस्तेमाल किया गया।

भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार, गुल फिलहाल पाकिस्तान के रावलपिंडी में छिपा हुआ है, जहां उसे लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई (Inter-Services Intelligence) का संरक्षण प्राप्त है। वह द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) का प्रमुख माना जाता है, जिसे लश्कर ने कश्मीर में अपने आतंक को स्थानीय चेहरा देने के लिए बनाया है।

अप्रैल 2022 में, भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुल को आतंकी घोषित किया और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। जांच एजेंसियों ने पाहलगाम नरसंहार से संबंधित कम्युनिकेशन लिंक गुल से जोड़ते हुए उसके मुख्य भूमिका की पुष्टि की है।

सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले के दौरान आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें करीब से गोली मार दी। हमले में 25 पर्यटकों की हत्या कर दी गई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले एक स्थानीय गाइड की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

गुल की आतंकवादी गतिविधियां दो दशकों से भी पुरानी हैं। 2002 में दिल्ली पुलिस ने उसे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 5 किलो आरडीएक्स के साथ गिरफ्तार किया था। वह राजधानी में बम धमाकों की साजिश के लिए रेकी कर रहा था2003 में उसे दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई गई। 2017 में रिहाई के बाद वह पाकिस्तान चला गया, जहां 2019 में ISI ने उसे TRF का प्रमुख बना दिया। यह पाकिस्तान की उस रणनीति का हिस्सा था, जिसके तहत वह अंतरराष्ट्रीय आलोचना से बचने के लिए अपने आतंकी संगठनों को स्थानीय नामों से ढकता है, खासकर पुलवामा हमले के बाद।

गुल के अलावा उसके परिवार के भी आतंकियों से पुराने संबंध हैं। उसका भाई जो पहले श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में डॉक्टर था, 1990 के दशक में आतंकी बन गया। बाद में वह सऊदी अरब होते हुए पाकिस्तान चला गया, जहां वह अब गल्फ देशों से आतंक के लिए फंडिंग जुटाने के काम में लगा है।

भारतीय एजेंसियों का कहना है कि गुल को पकड़ना आपरेशन सिंदूर के तहत जारी काउंटर-टेरर ऑपरेशनों का प्राथमिक लक्ष्य

Tags:

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।