पाकिस्तान को 12 हिस्सों में बाँटने की तैयारी..! योजना तैयार, क्रियान्वयन जल्द

पाकिस्तान की राजनीतिक हलचल में बड़े बदलाव की खबरें तेज़ हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के मौजूदा चार प्रांतों को 12 छोटे प्रांतों में बांटने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अब्दुल अलीम खान ने स्वयं कहा है कि देश में छोटे प्रांतों के गठन की प्रक्रिया अब तय मानी..

पाकिस्तान को 12 हिस्सों में बाँटने की तैयारी..! योजना तैयार, क्रियान्वयन जल्द
12-12-2025 - 01:02 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। पाकिस्तान की राजनीतिक हलचल में बड़े बदलाव की खबरें तेज़ हैं। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के मौजूदा चार प्रांतों को 12 छोटे प्रांतों में बांटने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अब्दुल अलीम खान ने स्वयं कहा है कि देश में छोटे प्रांतों के गठन की प्रक्रिया अब तय मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इस मसौदे पर पाकिस्तानी सरकार और सेना के बीच अंतिम दौर की बातचीत हो चुकी है और यह योजना आने वाले दिनों में लागू हो सकती है।

चारों प्रांतों को तीन–तीन हिस्सों में बाँटने की योजना

योजना के तहत पाकिस्तान के सभी चार प्रांतों को तीन—तीन भागों में विभाजित किया जाएगा..

1. पंजाब

  • नॉर्थ पंजाब
  • सेंट्रल पंजाब
  • साउथ पंजाब

2. सिंध

  • कराची सिंध
  • सेंट्रल सिंध
  • अपर सिंध

3. खैबर पख्तूनख्वा (KPK)

  • नॉर्थ KPK
  • साउथ KPK
  • Tribal KPK (जिसमें FATA के क्षेत्र शामिल होंगे)

4. बलूचिस्तान

  • ईस्ट बलूचिस्तान
  • वेस्ट बलूचिस्तान
  • साउथ बलूचिस्तान

सरकार का तर्क: प्रशासनिक कामकाज आसान होगा

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि..

  • बड़े प्रांतों के कारण प्रशासनिक बोझ बहुत बढ़ गया है
  • छोटे प्रांत बनने से सत्ता कुछ नेताओं तक सीमित नहीं रहेगी
  • अधिक प्रतिनिधि और अधिक स्थानीय सरकारों से तेज़ विकास संभव होगा

सरकार का दावा है कि यह कदम बेहतर शासन व्यवस्था के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

विशेषज्ञों की चेतावनी: ‘डिवाइड एंड रूल’ का नया प्रयोग?

कुछ विश्लेषकों का मानना है कि..

  • सरकार और सेना ब्रिटिश शासन की "फूट डालो और राज करो" नीति का आधुनिक रूप लागू कर रहे हैं
  • पाकिस्तान में इन दिनों कई जगहों पर विरोध, असंतोष और विद्रोह की स्थिति बढ़ रही है
  • ऐसे में प्रांतों का विभाजन स्थिति को और ज्यादा विस्फोटक बना सकता है
  • इससे नया गृहयुद्ध (Civil War) जैसे हालात भी उभर सकते हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।