बदलाव की बयार: रेलवे स्टेशनों पर साइनबोर्ड बदलने की तैयारी

<p><em><strong>अगले कुछ दिनों में रेलवे स्टेशनों पर लगे साइन बोर्ड पूरी तरह बदल दिए जाएंगे। भारतीय रेलवे ने कहा कि एक ही तरह के साइनबोर्ड अब पूरे देश में नहीं दिखेंगे।</strong></em></p>

बदलाव की बयार: रेलवे स्टेशनों पर साइनबोर्ड बदलने की तैयारी
17-05-2023 - 06:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भारतीय रेलवे का चेहरा बदलने में जुटे हुए हैं। उन्होंने सोमवार को बताया कि जहां तक यात्रियों की सुविधा के लिए रंग, फॉन्ट और चित्रांकन के उपयोग का संबंध है, पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों पर संकेतों का मानकीकरण किया जाएगा। ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पूरे भारत में 1,275 स्टेशनों का पुनर्विकास कर रही भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए सभी स्टेशनों पर एक समान साइनेज लगाने की कोशिश करेगी।
पूरे देश में एक जैसे बोर्ड दिखेंगे
ट्रेनों को इस देश में परिवहन का सबसे महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। रेलवे से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी बहुत जरूरी है। रेलवे ने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे स्टेशनों पर एक ही तरह के साइन बोर्ड देखने को मिलेंगे। ऐसे में लोगों को सारी जानकारी बड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसके बाद यात्रियों को पूरे देश में नए कलर फॉर्म में साइन बोर्ड नजर आने वाले हैं, जिसमें डिजिटल साइन बोर्ड भी शामिल होंगे।
अभी मिल रही अधूरी जानकारी
भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है, जिसके माध्यम से लाखों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। रेलवे स्टेशनों के अंदर लगे ये साइन बोर्ड यात्रियों के लिए गाइड का काम करते हैं और उन्हें उनकी ट्रेन यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाती है। हालांकि, यह देखा गया है कि लोगों को रेलवे स्टेशनों पर इन साइनबोर्ड से पूरी जानकारी नहीं मिलती है।
भाषा, स्पष्ट फोंट, आसानी से दिखने वाले रंग
रेलवे ने बताया कि मौजूदा सिस्टम की कमियों को दूर करने के लिए रेलवे स्टेशनों पर नए फॉर्मेट (फॉन्ट, फॉन्ट साइज, कलर, बैकग्राउंड आदि) में साइन बोर्ड सही तरीके से लगाए जाएंगे। ये यूनिफॉर्म साइन बोर्ड सही जगहों पर स्टेशनों पर लगाए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन बोर्ड्स को देख सकें। भारतीय रेलवे स्टेशनों पर मानक संकेतों पर पुस्तिका सरल भाषा, स्पष्ट फोंट, आसानी से दिखाई देने वाले रंगों और सहज चित्रलेख को प्राथमिकता देती है। 
महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजन के अनुरूप
मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि इसे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजन सहित सभी यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार डिजाइन, वर्गीकरण, स्थान आदि का ध्यान नया साइनबोर्ड बनाते समय खास तौर से रखा जाएगा। बोर्ड पर स्पष्ट और आसान भाषा में लिखा होगा, जिसका फॉन्ट साइज लोगों को आसानी से दिखाई देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।