दिल्ली से जयपुर महज तीन घंटे में ! दौड़ेगी दुनिया की सबसे ऊंची ट्रेन, वंदे भारत बदल देगी सफर का अनुभव

<p>Delhi-Jaipur-Ajmer Vande Bharat :&nbsp;<em><strong>दिल्ली से जयपुर के लिए जल्द ही षुरू होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सफर का आनंद कई गुणा बढ़ाने वाली है। इन दो शहरों के बीच की दूरी 2 से 3 घंटे में पूरी हो जाएगी।&nbsp;</strong></em></p>

दिल्ली से जयपुर महज तीन घंटे में ! दौड़ेगी दुनिया की सबसे ऊंची ट्रेन, वंदे भारत बदल देगी सफर का अनुभव
01-04-2023 - 09:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय रेलवे का रूप हर दिन बदलता हुआ दिख रहा है, जहां लोग पहले कभी लोकल ट्रेन की मामूली-सी सुविधा में सफर किया करते थे, वहीं अब यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सस्ती लेकिन प्रीमियम ट्रेन की फैसिलिटी मिल चुकी है। वंदे भारत को कई मेन रूटों पर शुरू किया जा चुका है, अब बारी राजस्थान की है।

दिल्ली-जयपुर-अजमेर रूट पर पर वंदे भारत ट्रेन दौड़ाने की तैयारी पूरी ही चुकी है। इस रूट के अनुसार ट्रेन के पैंटोग्राफ की ऊंचाई को बढ़ाकर 7.2 मीटर कर दिया गया है। इस तरह यह दुनिया की अब तक की सबसे हाई राइज ट्रेन बन गई है। दिलचस्प बात तो ये है ऐसी हाई राइज ट्रेन अभी तक किसी भी देश में नहीं है।
कम समय में होगा ट्रेन का सफर 
यह दिल्ली से जयपुर रूट पर पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसके परिचालन की शुरुआत अप्रैल के पहले हफ्ते में है। अब इस ट्रेन के जरिए आप दिल्ली से जयपुर और अजमेर का सफर कम समय में तय कर सकते हैं। यात्री दो से तीन घंटे के अंदर दिल्ली से जयपुर बड़े ही आराम से पहुंच सकेंगे। इस ट्रेन के स्टॉपेज गुरुग्राम और अलवर स्टेशन पर भी होंगे, कुल मिलाकर इसके 5 स्टॉपेज होंगे।
160 तक हो सकती है रफ्तार
वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर करीबन 130 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ दौड़ सकती है। इस रूट के ट्रैक में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया आम ट्रेनों की तुलना में महंगा रहेगा। रेलवे बोर्ड अभी रूट, किराया और स्पीड पर भी विचार किया जाएगा। इस ट्रेन की टाइमिंग पर भी काफी चर्चा की जा रही है।
अनुमान के अनुसार किराया  
दिल्ली से जयपुर के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 1500 रुपए तक हो सकता है। इससे भी ज्यादा किराया बढ़ने का अनुमान है, बता दें, इस ट्रेन से दिल्ली और जयपुर की दूरी 3 घंटे में पूरी हो जाएगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।