होटल में पत्नी या गर्लफ्रेंड संग रात में रुकें तो ये काम जरूर कर लें...!
<p><em><strong>होटल रूम में आप कई बार गए होंगे, लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि आपके बिस्तर के नीचे कोई हो सकता है। अपनी प्राइवेसी सिक्योर करने के लिए आप एक तरकीब अपना सकते हैं। </strong></em></p>
अक्सर ट्रेवल करते समय कहीं ठहरने के लिए हम होटल रूम जरूर बुक करते हैं। यह भी सच है कि अक्सर होटल में हिडन कैमरा, किसी मोबाइल के रखे होने जैसे मामले आते रहते हैं, ऐसे में लोग होटल रूम में रुकना असुरक्षित समझते हैं। लेकिन कैमरा ही नहीं, कई और तरीके हैं, जिनसे आप पर नजर रखी जा रही होती है। मतलब कभी आपने सोचा है कि होटल के बेड के नीचे भी कोई हो सकता है। इसका पता लगाने के लिए डच एयरलाइन की एक एयरहोस्टेस ने तरकीब बताई है।
एयरहोस्टेस ने बताई कमाल की तरकीब
सोशल मिडिया पर एक डच एयरलाइन की एयरहोस्टेस ने एक तरकीब बताई है। उन्होंने लोगों को बताया कि जब भी आप होटल में रुकें, तो सबसे पहले अपने होटल के बिस्तर के नीचे पानी की बोतल फेंके। यह आइडिया आपको सेफ या सुरक्षित रखने में मदद करेगा।
बोतल बताएगी कोई है या नहीं
जैसे ही आप बेड के नीचे पानी की बोतल फेंकेंगे, बेड के नीचे अगर कोई छिपा होगा, तो आपको पता चल जाएगा। नीचे कोई नहीं है, तो पानी की बोतल दूसरी तरफ आराम से निकल जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो तुरंत कमरे से बाहर आ जाएं और होटल स्टाफ को बेड के नीचे कुछ होने की जानकारी दें। उन्होंने बताया कि हमेशा होटल के कमरे के लॉकर में अपनी चीजों के साथ जूती भी रख देती हैं, ताकि जब भी वो होटल से निकलें, तो उन्हें कीमती चीजों का ध्यान रहे।
फ्लैश लाइट का करें इस्तेमाल
अगर आप हिडन कैमरे के बारे में पता लगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले होटल रूम में जाते ही कमरे की सभी लाइट को बंद का दें। इसके अलावा, खिड़की-दरवाजों और पर्दों को भी लगा दें। इस तरह आपके रूम में अच्छे से अंधेरा हो जाएगा। इसके बाद फोन की फ्लैश लाइट जलाएं और उस दौरान रूम की सब तरफ से तलाशी लें। अगर रूम में कहीं भी हिडन कैमरा होगा, तो उसके लैंस पर लाइट जलेगी और वो तुरंत दिखने लगेगा।
ब्लूटूथ से चल जाएगा पता
होटल रूम में जो भी कैमरा लगाए जाते हैं, उन्हें ब्लूटूथ से ऑपरेट किया जाता है। धोखाधड़ी करने वाले लोग कपल्स के प्राइवेट मोमेंट्स को इसी तरह रिकॉर्ड करते हैं और वे लाइव किसी दूसरे सिस्टम पर वहां की फुटेज देख सकते हैं और उन्हें रिकॉर्ड भी कर लेते हैं। ऐसे में अगर आपको जरा भी शक होता है, तो मोबाईल का ब्लूटूथ ऑन करके चेक कर सकते हैं।
मोबाइल से इस तरह पता करें
आजकल कई तकनीकों वाले हिडन कैमरे मार्केट में आ गए हैं, ऐसे में ये इतने छोटे साइज के होते हैं कि आप उन्हें बल्ब, घड़ी, लैंप या सजावट के सामान में भी फिट कर सकते हैं। इस तरह आपको स्मार्ट तरीके से अपने मोबाइल का इस्तेमाल करना पड़ेगा। इसके लिए आप रूम की हर लाइट को बंद कर दें और रूम में पूरी तरह से अंधेरा कर दें। फिर मोबाइल कैमरे को ऑन करें और हर चीज को चेक करें। अगर आपको कहीं भी छोटे डॉट्स दिख रहे हैं, समझ जाएं कि वहां हिडन कैमरा है।
What's Your Reaction?