सहेली के पिता ने देखते ही बना दिया एक्ट्रेस... 42 की उम्र में रचाई दूसरी शादी
<p>जहां इंडस्ट्री में एक्ट्रेस बनने के लिए न्यू कमर्स को काफी संघर्ष करना पड़ता है। वहीं, 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस को अपने घर में बैठे हुए ही एक्ट्रेस बनने का मौका मिल गया था। इस एक्ट्रेस के पिता इंडस्ट्री के जाने माने प्रोड्यूसर थे, एक दिन उनकी नजर इन पर पड़ी और उन्होंने एक्ट्रेस को देखते ही फिल्म ऑफर कर दी। इस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर खुद गोविंदा भी फिदा थे।</p>
90 के दशक की वो एक्ट्रेस जिसने अपने करियर में गोविंदा, जैकी श्रॉफ, सलमान खान, अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया। इंडस्ट्री में उन्होंने कई हिट फिल्मों में भी काम किया है। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से इस एक्ट्रेस ने लोगों का खूब दिल जीता। इस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर तो खुद गोविंदा भी फिदा थे। जानें कौन हैं एक्ट्रेस।
वो जानी-मानी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘हम साथ साथ है’ में सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन के किरदार में नजर आ चुकीं नीलम कोठारी हैं। अपने खूबसूरत चेहरे और मासूमियत से वह दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। आज उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी वह अपनी खूबसूरती से किसी को भी हैरान कर देती हैं। उनके लिए एक्ट्रेस बनना सिर्फ एक इत्तेफाक था वह तो हॉन्गकॉन्ग में जन्मीं और मुंबई में अपनी दादी से मिलने आई थीं। लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया। हालांकि अपनी पहली फिल्म भी उन्होंने अपने पिता को बिना बताए की थी।
सहेली के पिता ने देखते ही ऑफर की फिल्म
नीलम कोठारी हॉन्गकॉन्ग में रह रही थीं, लेकिन वह अपनी दादी से मिलने अक्सर मुंबई आया करती थीं। एक बार इसी तरह वह अपनी दादी से मिलने आई और वहीं पास वाले अपार्टमेंट में ही फिल्म निर्देशक रमेश बहल भी रहा करते थे। उनकी बेटी नीलम की काफी अच्छी दोस्त थीं। रमेश बहन उन दिनों अपनी फिल्म ‘जवानी’ पर काम कर रहे थे लेकिन उन्हें अपनी फिल्म के लिए हीरोइन नहीं मिली थी। वह नीलम को देखते ही समझ गए कि यही मेरी फिल्म की हीरोइन है और उन्होंने पहली नजर में देखते ही उन्हें एक्ट्रेस बनने का चांस दे दिया। इस फिल्म में नीलम और गोविंदा पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने साथ में फिल्म ‘इल्जाम’ में भी काम किया।
बॉबी देओल संग रहा अफेयर
90 के दशक में बॉबी देओल और नीलम कोठारी के अफेयर की खबरें काफी आम हुआ करती थी। दोनों ने करीब 5 साल तक रिलेशन में रहने के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए थे। एक इंटरव्यू में नीलम अपने इस रिलेशन के बारे में बताया था कि उनका और बॉबी का रिश्ता किसी तीसरे की वजह से नहीं टूटा, बल्कि दोनों खुद अपनी मर्जी से अलग हुए थे।
गोविंदा के साथ बैक टू बैक फिल्में
बता दें नीलम और गोविंदा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। दोनों के अफेयर की भी उस दौरान काफी चर्चा होती थी। गोविंदा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि जब उन्होंने पहली बार नीलम को देखा था, वह उन्हें देखकर हैरान हो गए थे। उन्होंने बताया था कि वह उस दौरान किसी परी की तरह लग रही थी। गोविंदा उस समय नीलम को लेकर काफी सीरियस थे। वह तो उनसे शादी बी करना चाहते थे। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में सुनीता आ गई थीं। नीलम कोठारी की पहली शादी भी नहीं चल पाई थी। एक्ट्रेस ने 42 की उम्र में काफी समय तक डेट करने के बाद समीर सोनी से शादी रचाई थी। दोनों की बॉन्डिंग की लोग आज भी मिसाल देते हैं।
What's Your Reaction?