कार्यशाला में अंतिम पंक्ति में बैठे पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में जुटी BJP

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के लिए अपने सभी सांसदों की भागीदारी के साथ दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की है। शनिवार से शुरू हुई इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और वे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे दिखाई..

कार्यशाला में अंतिम पंक्ति में बैठे पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में जुटी BJP
08-09-2025 - 09:27 AM

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के लिए अपने सभी सांसदों की भागीदारी के साथ दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की है। शनिवार से शुरू हुई इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और वे अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे दिखाई दिए।

सूत्रों के अनुसार, इस अवसर पर भाजपा सांसदों ने पीएम मोदी को जीएसटी सुधारों के लिए सम्मानित भी किया।

कार्यशाला के पहले दिन का केंद्र दो मुख्य विषय रहे — ‘2027 तक विकसित भारत की ओर’ और सांसदों द्वारा सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग’। कार्यक्रम सुबह 9 बजे दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम, स्वागत भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ। दोपहर में सांसद विभिन्न समितियों में बंटकर कृषि, रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा, रेल और परिवहन जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही आगामी संसद सत्र की तैयारियों, संसदीय प्रक्रियाओं, अधीनस्थ विधायी कार्यों और सदन के भीतर समय प्रबंधन पर भी विचार होगा।

कार्यशाला के दूसरे दिन, 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए सांसदों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उपराष्ट्रपति चुनाव

9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में सीधा मुकाबला INDIA गठबंधन के उम्मीदवार सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी और एनडीए उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन के बीच होगा। दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण भारत से हैं..राधाकृष्णन तमिलनाडु से और रेड्डी तेलंगाना से।

सीपी राधाकृष्णन (67 वर्ष) दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं (कोयंबटूर से, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में)। बाद में वे भाजपा तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष बने और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। उन्हें उनके विधायी अनुभव और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

बी सुदर्शन रेड्डी (79 वर्ष) जुलाई 2011 में सेवानिवृत्त हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश हैं। वे कई ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें तत्कालीन केंद्र सरकार को काले धन की जांच में “सुस्ती” दिखाने पर फटकार लगाना भी शामिल है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बनाए गए सलवा जुडूम को असंवैधानिक घोषित किया था।

हालाँकि संख्याबल सत्तारूढ़ एनडीए के पक्ष में है, विपक्ष ने इस उपराष्ट्रपति चुनाव को एक वैचारिक लड़ाई करार दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।