प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के कानानास्किस में G7 समिट में होंगे शामिल, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से द्विपक्षीय वार्ता संभावित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को कनाडा के कानानास्किस पहुंचेंगे, जहां वे G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह मोदी का एक दशक में पहला कनाडा दौरा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के कानानास्किस में G7 समिट में होंगे शामिल, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से द्विपक्षीय वार्ता संभावित
16-06-2025 - 11:01 AM
17-06-2025 - 09:09 AM

कैलगरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को कनाडा के कानानास्किस पहुंचेंगे, जहां वे G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह मोदी का एक दशक में पहला कनाडा दौरा होगा।
प्रधानमंत्री तीन देशों के दौरे पर हैं और वे साइप्रस से यहां पहुंचेंगे। उन्हें कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने आमंत्रित किया है। 16-17 जून को होने वाला यह सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी का छठा लगातार G7 समिट है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया, "सम्मेलन में प्रधानमंत्री G7 देशों, आमंत्रित आउटरीच देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के साथ ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और नवाचार, खासकर AI-एनर्जी संबंध और क्वांटम से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।"

सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी कई द्विपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे। ये बैठकें ऐसे समय हो रही हैं जब भारत द्वारा अप्रैल 22 के पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को एक माह हो चुका है।

प्रधानमंत्री कार्नी द्वारा मोदी को आमंत्रित किया जाना यह संकेत देता है कि कनाडा की नई सरकार भारत के साथ गिरते संबंधों को सुधारना चाहती है, जो खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर निम्नतम स्तर पर पहुंच गए थे।

पिछले साल अक्टूबर में, निज्जर की हत्या को लेकर ओटावा द्वारा भारतीय राजनयिकों पर संदेह जताए जाने के बाद, भारत ने अपना उच्चायुक्त और पांच अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया था, और कनाडा के भी कई राजनयिकों को निष्कासित कर दिया था।
भारत ने आरोप लगाया था कि जस्टिन ट्रूडो की सरकार प्रो-खालिस्तानी तत्वों को संरक्षण दे रही है।

मार्च 2025 में ट्रूडो के इस्तीफे के बाद मार्क कार्नी, जो एक अर्थशास्त्री और राजनीतिक नवागंतुक हैं, कनाडा के प्रधानमंत्री बने। नई दिल्ली ने ट्रूडो के जाने के बाद कहा था कि अब दोनों देश "आपसी विश्वास और संवेदनशीलता" के आधार पर संबंधों को फिर से बनाने की आशा करते हैं।
हाल के महीनों में भारत और कनाडा के सुरक्षा अधिकारियों के बीच संपर्क फिर से शुरू हुआ है और दोनों पक्ष नए उच्चायुक्तों की नियुक्ति की संभावना पर विचार कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और कनाडा दोनों "सक्रिय लोकतंत्र" हैं और G7 सम्मेलन के दौरान होने वाली मोदी-कार्नी की बैठक दोनों देशों के बीच दृष्टिकोण साझा करने और संबंधों को पुनर्स्थापित करने के रास्तों पर चर्चा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी।

प्रधानमंत्री मोदी की पिछली कनाडा यात्रा 2015 में हुई थी, जिसमें भारत-कनाडा संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाया गया था।

2024 में भारत-कनाडा के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 8.6 अरब डॉलर रहा, जिसमें भारत ने 4.2 अरब डॉलर का निर्यात और 4.4 अरब डॉलर का आयात किया।
सेवाओं में व्यापार 14.3 अरब डॉलर रहा, जिसमें भारत ने 2.5 अरब डॉलर का निर्यात और 11.8 अरब डॉलर का आयात किया।

यह G7 समिट ऐसे समय हो रही है जब दुनिया में भूराजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैंजैसे ईरान और इज़राइल के बीच टकराव, और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों से छिड़ी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।