स्टालिन ने पीएम मोदी का किया अपमान, तमिलनाडु की जनता से मांगे माफ़ी: बीजेपी नेता अन्नामलाई का हमला

तमिलनाडु बीजेपी ने मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर जोरदार हमला बोला और उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने रामेश्वरम में पीएम मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

स्टालिन ने पीएम मोदी का किया अपमान, तमिलनाडु की जनता से मांगे माफ़ी: बीजेपी नेता अन्नामलाई का हमला
07-04-2025 - 05:09 PM

नयी दिल्ली। तमिलनाडु बीजेपी ने रविवार को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर जोरदार हमला बोला और उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया। स्टालिन ने रामेश्वरम में पीएम मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

प्रधानमंत्री मोदी रामेश्वरम में नए पंबन पुल सहित कई अधोसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 8,000 करोड़ रुपये से अधिक थी।

इस दौरान सीएम स्टालिन उधगमंडलम (ऊटी) में एक सरकारी अस्पताल का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही पीएम को अपनी अनुपस्थिति की सूचना दे दी थी और राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए मंत्री थंगम तेनारासु और आर एस राजा कन्नप्पन को भेजा था।

स्टालिन ने कहा, हमने परिसीमन के मुद्दे पर ज्ञापन सौंपने के लिए पीएम से समय मांगा है। चूंकि मैं एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूँ, मैंने प्रधानमंत्री को सूचित कर दिया है कि मैं उनकी बैठक में शामिल नहीं हो पाऊँगा। इसी मंच से, मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि परिसीमन को लेकर लोगों की चिंताओं को दूर करें।”

हालांकि, बीजेपी इससे संतुष्ट नहीं दिखी। राज्य बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सीएम के स्पष्टीकरण को “अस्वीकार्य” बताया और इसे जानबूझकर उठाया गया राजनीतिक कदम करार दिया।

अन्नामलाई ने कहा, प्रधानमंत्री श्रीलंका से सीधे दिल्ली नहीं गए, बल्कि तमिलनाडु आए ताकि राज्य के लिए विकास परियोजनाएं शुरू कर सकें। ऐसे में मुख्यमंत्री का कर्तव्य बनता है कि वे पीएम का स्वागत करें।”

ऊटी में स्टालिन की उपस्थिति पर तंज कसते हुए अन्नामलाई बोले, वे ऊटी इसलिए गए क्योंकि रामेश्वरम में गर्मी थी और वे उस गर्मी को सहन नहीं कर सकते।”

उन्होंने आगे कहा, मुख्यमंत्री अपने संवैधानिक कर्तव्यों में विफल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, जो तमिलनाडु की जनता के कल्याण हेतु विकास परियोजनाएं शुरू करने आए थे। उन्हें तमिलनाडु की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।”

अन्नामलाई ने परिसीमन को लेकर स्टालिन की चिंता को "नाटक" बताया और आरोप लगाया कि सीएम केंद्र सरकार के सार्वजनिक कल्याण कार्यक्रम के मौके पर भी राजनीति कर रहे हैं

बीजेपी ने कहा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता दिखाई है, और सीएम का इस मौके पर अनुपस्थित रहना उस प्रयास का अपमान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।