"गरीब मुसलमानों की पीड़ा समझते हैं पीएम मोदी": वक्फ (संशोधन) कानून पर बोले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने संसद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के पारित होने का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब मुसलमानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

"गरीब मुसलमानों की पीड़ा समझते हैं पीएम मोदी": वक्फ (संशोधन) कानून पर बोले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स
15-04-2025 - 11:41 AM

देहरादून। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने संसद में वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 के पारित होने का स्वागत करते हुए कहा कि यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब मुसलमानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

 "अब वक्फ की ज़मीनें गरीब मुसलमानों की मदद करेंगी"

शम्स ने कहा, “यह कानून धनी और रसूखदार मुसलमानों द्वारा दशकों से कब्जाई गई वक्फ संपत्तियों को मुक्त कराएगा। अब ये संपत्तियाँ वास्तव में जरूरतमंद मुसलमानों के काम आएंगी।” उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब मुसलमानों का दर्द समझा, तभी यह ऐतिहासिक संशोधन लाए,” उन्होंने कहा।

 पीरान कलीयर शरीफ पर चादर चढ़ाई

दिल्ली से लौटने के बाद शादाब शम्स ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से पीरान कलीयर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाई, आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह क़ानून कई वर्षों की प्रतीक्षा का अंत है।

पसमांदा मुसलमानों की प्रतिक्रिया

शम्स ने बताया कि मंगलौर और नारसन में पसमांदा मुसलमानों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और बिल के पारित होने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया, वे (मोदी) मानते हैं कि यह कानून कांग्रेस के शासन में हुए वर्षों के अन्याय को खत्म करेगा।”

"डरे हुए हैं कब्जाधारी"

शम्स ने आरोप लगाया कि “वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाए बैठे लोगों में डर है  इसलिए वे इस कानून को लेकर भय और अफवाह फैला रहे हैं।” उन्होंने कहा, अब ये संपत्तियाँ लोगों की भलाई में इस्तेमाल होंगी, न कि किसी निजी स्वार्थ के लिए।”

वक्फ संशोधन अधिनियम 2025: एक ऐतिहासिक कदम

केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को इस कानून को अधिसूचित किया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अप्रैल को मंजूरी दी थी। विपक्ष ने इसे "संविधान विरोधी" और "मुस्लिम विरोधी" बताया लेकिन सरकार ने इसे "अल्पसंख्यकों के हित में ऐतिहासिक सुधार" करार दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।