ईरान में सत्ता को बचाने की कोशिश: खामेनेई ने उत्तराधिकार तय किया, पश्चिमी खतरे बढ़े

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा उत्तराधिकारियों के नाम तय करने और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) में प्रमुख पदों की फेरबदल को लेकर विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम इस्लामी गणराज्य की वैधता और संस्थागत ढांचे को बचाए ..

ईरान में सत्ता को बचाने की कोशिश: खामेनेई ने उत्तराधिकार तय किया, पश्चिमी खतरे बढ़े
22-06-2025 - 09:54 AM

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा उत्तराधिकारियों के नाम तय करने और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) में प्रमुख पदों की फेरबदल को लेकर विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम इस्लामी गणराज्य की वैधता और संस्थागत ढांचे को बचाए रखने की रणनीति हो सकता है न कि सत्ता को किसी परिवारिक उत्तराधिकार के जरिए आगे बढ़ाने का प्रयास।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह रणनीति उन परिस्थितियों की तैयारी भी हो सकती है जहां देश में और अधिक अस्थिरता पैदा हो जाए या खामेनेई की अचानक मृत्यु हो जाए।
यह संकेत करता है कि ईरान के शीर्ष नेतृत्व के चारों ओर अब अस्थिरता और नाजुकता का माहौल बन चुका है, खासकर जब देश बाहरी सैन्य खतरों और आंतरिक राजनीतिक भविष्य को लेकर गंभीर सवालों से जूझ रहा है।

अमेरिका और इज़राइल ने दिए स्पष्ट संकेत: खामेनेई अछूते नहीं

खामेनेई की चिंताएं काल्पनिक या भ्रमपूर्ण नहीं हैं। बीते सप्ताह में अमेरिका और इज़राइल दोनों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वे सुप्रीम लीडर को निशाना बनाने पर विचार कर सकते हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई के प्रति अपनी घृणा साफ शब्दों में जाहिर की है। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, हमें पता है कि तथाकथित ‘सुप्रीम लीडर’ कहां छिपा है। वह आसान निशाना है, लेकिन अभी वह सुरक्षित है। हम उसे मारने नहीं जा रहे, कम से कम फिलहाल नहीं। ट्रंप ने इसके अलावा, ट्रंप ने ईरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग भी की है।

इज़राइल भी विकल्प खुले रखे हुए है: नेतन्याहू

ट्रंप के बयान के तुरंत बाद, इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी संकेत दिया कि उनका देश खामेनेई को निशाना बनाने की संभावना से इनकार नहीं करता।

एबीसी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में जब नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या इज़राइल खामेनेई को निशाना बनाएगा, तो उन्होंने कहा, हम वही करेंगे जो हमें करना है।

खामेनेई की प्रतिक्रिया: झुकेंगे नहीं

इन सभी खतरों के बीच, अयातुल्ला खामेनेई ने इन धमकियों पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि ईरान किसी के भी हमले के आगे नहीं झुकेगा।

उनका यह रुख संकेत देता है कि ईरान किसी भी संभावित हमले को संप्रभुता के खिलाफ सीधी कार्रवाई मानेगा और उसका करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

सत्ता की मजबूती और युद्ध का साया

इस पूरी स्थिति में खामेनेई द्वारा किए गए पदों के पुनर्गठन और उत्तराधिकारी चयन का उद्देश्य स्पष्ट है,  आंतरिक स्थायित्व बनाए रखना और सत्ता का संरचनात्मक संरक्षण।
लेकिन दूसरी ओर, अमेरिका और इज़राइल द्वारा दिए गए आक्रामक संकेत, आने वाले दिनों में मध्य पूर्व को और अस्थिर बना सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।