अब तक प्रज्ञान रोवर से नहीं हो सका संपर्क ! तो क्या पूरा हो गया मिशन चंद्रयान

<p><em><strong>लैंडर और रोवर को हमारी पृथ्वी के 14 दिन यानी चंद्रमा पर एक दिन तक कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया था। हालांकि, दोनों 12वें दिन ही स्लीप मोड में चले गए थे। चंद्रमा पर अपने छोटे से जीवन में प्रज्ञान ने दो सितंबर तक 100 मीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर ली थी।&nbsp;</strong></em></p>

अब तक प्रज्ञान रोवर से नहीं हो सका संपर्क ! तो क्या पूरा हो गया मिशन चंद्रयान
06-10-2023 - 10:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर उतरे भारत के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से दोबारा संपर्क नहीं हो सका है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि भारत का यह महात्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन यहीं पर पूरा हो गया है। इससे पहले, तीन सितंबर 2023 मिशन का सबसे खास हिस्सा प्रज्ञान रोवर गहरी नींद में सो गया था। वहीं इसके अगले दिन चार सितंबर को विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला गया था। तब एजेंसी ने आगे बताया था कि पेलोड बंद कर दिए गए हैं। वही, लैंडर रिसीवर चालू रखे गए थे। एक बार सौर ऊर्जा और बैटरी खत्म होने पर विक्रम प्रज्ञान के बगल में सोएगा। तब इसरो ने कहा था कि 22 सितंबर के आसपास उनके जागने की उम्मीद है। हालांकि एजेंसी के पूर्वानुमानों के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ। 
स्लीप मोड में जाने का क्या अर्थ है, क्या अब रोवर दोबारा काम करेगा? 
पूर्व में अंतरिक्ष एजेंसी ने स्लीप मोड प्रक्रिया की शुरुआत के दौरान कहा था कि फिलहाल बैटरी पूरी तरह से चार्ज है। सौर पैनल 22 सितंबर को अगले अपेक्षित सूर्योदय पर रोशनी हासिल करने की प्रतीक्षा में है। साथ ही रिसीवर को भी चालू रखा गया है। एजेंसी ने यह भी कहा था कि असाइनमेंट के दूसरे सेट के लिए रोवर के जागने की उम्मीद है। इसी दौरान इसरो ने चंद्रयान-3 के रोवर ‘प्रज्ञान’ के न जागने की स्थिति में अगले कदम के बारे में भी बताया था। इसरो ने कहा था कि अगर ऐसी स्थिति आएगी तो यह हमेशा के लिए चांद पर भारत द्वारा भेजे गए एक दूत के रूप में वहां रहेगा।
14 दिन के लिए किया था डिजाइन
बता दें कि लैंडर और रोवर को हमारी पृथ्वी के 14 दिन यानी चंद्रमा पर एक दिन तक कार्य करने के लिए डिजाइन किया गया था। हालांकि, दोनों 12वें दिन ही स्लीप मोड में चले गए थे। चंद्रमा पर अपने छोटे से जीवन में प्रज्ञान ने दो सितंबर तक 100 मीटर से अधिक की यात्रा पूरी कर ली थी। 
क्या है चंद्रयान-3 मिशन ?
चंद्रयान-3 मिशन चंद्रयान-2 का ही अगला चरण है, जिसने चंद्रमा की सतह पर उतरकर वैज्ञानिक परीक्षण किए। मिशन ने 14 जुलाई को दोपहर 2ः35 बजे श्रीहरिकोटा केन्द्र से उड़ान भरी थी और योजना के अनुसार 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरा था। इस मिशन से भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चैथा देश बन गया। इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।