राजस्थान: इन कांग्रेस नेताओं के टिकट कटने का खतरा

<p><em><strong>जयपुर में कांग्रेस विधायकों, मंत्रियों और नेताओं ने राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और सहप्रभारियों से मुलाकात की। 6 घंटे की चर्चा के बाद मीडिया से बात करते हुए रंधावा ने कई सवालों के जवाब दिए।</strong></em></p>

राजस्थान: इन कांग्रेस नेताओं के टिकट कटने का खतरा
08-06-2023 - 09:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को कई विधायकों और पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की। उनके साथ तीनों सह प्रभारी भी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए हुए रंधावा ने कहा कि जो प्रत्याशी 2 बार चुनाव हार चुके हैं। उनके बारे में विचार करेंगे। रंधावा के इस बयान से कई प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। अजमेर जिले की कई सीटों पर भी इसका असर पड़ सकता है। इसमें पुष्कर से पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ लगातार दो बार हारी है। वहीं, अजमेर दक्षिण से हेमंत भाटी लगातार 2 बार चुनाव हार चुके हैं।
इसके अलावा झालावाड़ से लेकर नागौर के जैतारण तक, ऐसी तमाम सीटें हैं जहां पिछले दोनों चुनाव कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इन सीटों पर पार्टी नए चेहरों पर प्रयोग कर सकती है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हम पूरी तरह से चुनावी मोड में हंै। आने वाले समय में इस तरह की और भी बैठकें होती रहेगी। छोटे-बड़े सभी नेताओं से मुलाकात हो रही है और उनसे फीडबैक ले रहे है।
कई मंत्रियों से मुलाकात
आज कई मंत्रियों ने भी प्रभारी और सहप्रभारी से मुलाकात की। रंधावा ने कहा कि सभी मंत्रियों ने खुलकर अपनी बात रखी। उनके विभाग में काम कैसा हो रहा है। क्या अच्छा हो रहा है और क्या कुछ कमी रह रही है। कहां काम रुक रहा है। ऐसे में मंत्रियों ने भी खुले मन से अपना फीडबैक और सुझाव दिए हैं।
ईडी के छापे पर निशाना
राजस्थान में पेपर लीक मामले में हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि कर्नाटक में भी डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं पर ईडी की कार्रवाई हुई थी लेकिन जनता अब सब समझती है। वहां भी बीजेपी को हार मिली थी। राजस्थान में भी जनता सब समझती है।
आरक्षण बढ़ाने पर बोले
जयपुर में हुई मुलाकातों में कई विधायकों ने प्रभारी के सामने एससी-एसटी आरक्षण बढ़ाने की मांग भी रखी। मीडिया से बोलते हुए रंधावा ने कहा कि मुझे कई नेताओं ने इस बारे में कहा है। मैंने उन नेताओं से पूरी जानकारी मांगी है।
टिकट में कोई सिफारिश नहीं चलेगी
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि कर्नाटक से लेकर हिमाचल प्रदेश तक किसी भी जगह पर टिकट वितरण में सिफारिश नहीं चली। राजस्थान में भी नहीं चलेगी। सर्वे रिपोर्ट आएगी और जो पार्टी के समर्पित लोग होंगे। उनको ही प्राथमिकता रहेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक समान हैं।
बड़े नेता खुद पद छोड़ें
कांग्रेस विधायक भरतसिंह के युवाओं को मौका देने वाले बयान पर जवाब देते हुए रंधावा ने कहा कि जो बड़े लोग हैं, उनको खुद ही पद त्याग देना चाहिए। इसके लिए कहने की जरूरत ही नहीं है। एक माइलस्टोन बनना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।