इम्फाल के पास घात लगाकर हमला, असम राइफल्स के 2 जवान शहीद, 5 घायल
मणिपुर की राजधानी इम्फाल के बाहरी इलाके में शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज..
इम्फाल। मणिपुर की राजधानी इम्फाल के बाहरी इलाके में शनिवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। घायलों को इम्फाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब असम राइफल्स का 407 टाटा वाहन शाम 5:50 बजे पटसोई कंपनी ऑपरेटिंग बेस से नमबोल बेस की ओर जा रहा था। इसी मार्ग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मणिपुर दौरे के दौरान यात्रा की थी।
आधिकारिक बयान
असम राइफल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया, “सामान्य क्षेत्र नमबोल सबल लीकाई में राजमार्ग पर अज्ञात आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए और पांच घायल हुए।”
The Governor of Manipur has strongly condemned the attack on security forces this evening, in which two brave jawans of the Assam Rifles made the supreme sacrifice in the line of duty.
The Governor expressed profound grief and extended heartfelt condolences to the bereaved… — RAJ BHAVAN, MANIPUR (@RajBhavManipur) September 19, 2025
फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमलावरों की तलाश में सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
राज्यपाल की प्रतिक्रिया
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने हमले की निंदा की और शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि
“हिंसा की ऐसी घटनाओं को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
AFSPA और आतंकी समूहों की पृष्ठभूमि
- मणिपुर में अफस्पा (AFSPA) लागू है, लेकिन घाटी क्षेत्र के पांच जिलों के 13 थाना क्षेत्रों से यह हटाया गया है। नमबोल, जहां हमला हुआ, बिष्णुपुर ज़िला है और यह क्षेत्र अफस्पा के दायरे में नहीं आता।
- केंद्र सरकार की सूची के अनुसार, मणिपुर में मीतेई समुदाय के 9 प्रतिबंधित आतंकी संगठन सक्रिय हैं।
- इन्हीं संगठनों ने अतीत में भी असम राइफल्स पर हमले किए हैं, जिनमें नवंबर 2021 का चुराचांदपुर जिला हमला शामिल है। उस हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी, बेटे और तीन जवान शहीद हो गए थे।
What's Your Reaction?